चंदला: दुमखेड़ा में 11000 वोल्ट करंट लगने से झुलसा नवयुवक, चंदला अस्पताल में भर्ती
पूरा मामला चंदला थाना क्षेत्र के दुमखेड़ा गांव का बताया जा रहा है जहां आज रविवार को सुबह करीब 11:30 बजे नवयुवक महेंद्र यादव अपने खेत पर बने कुएं पर पानी का टैंकर भरने गया हुआ था तभी वह 11000 वोल्ट करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया है जिसे चंदला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज किया जा रहा है