सरदारपुर: सरदारपुर में वेतन भुगतान की समस्या को लेकर ट्राइबल वेल्फेयर टीचर एसोसिएशन ने बीईओ से की मुलाकात
Sardarpur, Dhar | Oct 28, 2025 सरदारपुर में ट्राइबल वेल्फेयर टीचर एसोसिशन का प्रतिनिधि मंडल सरदारपुर मे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचा और बीईओ विष्णु रघुवंशी से मिला तथा शिक्षकों की समस्यायों से अवगत कराते हुए बताया कि वेतन भुगतान के पश्चात शीघ्रता से डीए एरियर भुगतान किया जाए साथ ही 170 शिक्षकों के क्रमोन्नत वेतन रिजेक्ट हुए हैं उनका भी भुगतान एवं एचआरए भुगतान शीघ्र करने की मांग की।