सरदारपुर: ग्राम बड़ोदिया में निकला RSS का पथ संचलन, स्वयंसेवकों का जगह-जगह हुआ स्वागत
Sardarpur, Dhar | Oct 26, 2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बड़ोदिया मंडल का पथ संचलन रविवार को ग्राम बड़ोदिया में संपन्न हुआ। जिसमें बड़ोदिया मंडल के 7 गांवों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए निकले। पथ संचलन का जगह-जगह स्वागत पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।