सरदारपुर: ग्राम भानगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मंडल पथ संचलन, स्वयंसेवक कदमताल करते हुए निकले
Sardarpur, Dhar | Oct 27, 2025 ग्राम भानगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भानगढ़ मंडल का पथ संचलन निकला। जिसमें घोष वादन के साथ स्वयंसेवक कदमताल करते हुए निकले। पथ संचलन का गांव में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पथ संचलन में भानगढ़ क्षेत्र के गांवो से बडी संख्या में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए।