भितरवार: बेरनी में ग्रामीणों को खेतों में दिखा चीता, वन विभाग को दी सूचना
बेरनी मे ग्रामीणों ने खेतों में चीता देखा। ग्रामीणों ने बताया वह खेत पर काम करने गए थे। अचानक उन्हें चीता दिखाई दिया और उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और शोर मचाया। जिससे चीता भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और वन विभाग की टीम मोके पर पहुंची। चीते की तलाश जारी है।