पौड़ी जिला अस्पताल के सामने दिखे तीन गुलदार, लोगों में दहशत!
पौड़ी गढ़वाल से वन्यजीवों की चहलकदमी से जुड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल पौड़ी के सामने तीन गुलदार देखे जाने की बात कही जा रही है। एक साथ तीन गुलदार नजर आने की सूचना से इलाके में लोगों की चिंता बढ़ सकती है।