आरोन: आरोन में तहसील गेट के पास से एक व्यक्ति की बाइक हुई चोरी, आरोन थाना में मामला हुआ दर्ज
आरोन नगर में तहसील गेट के पास से फरियादी धर्मेंद्र सिंह जाटव निवासी सेमरा चांच की बाइक चोरी हो गई। शिकायत में आरोन थाना पुलिस को बताया, दोपहर 3 बजे की बात है, मैं और मेरे पिताजी भोले सिंह जाटव बाइक क्रमांक एमपी08 MM 6219 तहसील में काम से आए थे। तहसील गेट के पास पर बाइक रखकर अंदर चले गए। वापस आए तो बाइक चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।