आरोन: तहसील कार्यालय आरोन में राजस्व महावीरन 2.0 के तहत किसानों के लिए ई केवाईसी और खसरा लिंकिंग की निशुल्क सुविधा की गई शुरू
Aron, Guna | Jul 31, 2024 आरोन तहसील कार्यालय में राजस्व महा अभियान 2.0 के तहत किसानों के लिए ई केवाईसी और खसरा लिंकिंग की निशुल्क सुविधा 31 जुलाई से शुरू की गई है। आरोन एसडीएम विकास कुमार आनंद ने बताया ,कार्यालय समय में किसान निशुल्क ई केवाईसी और खसरा लिंकिंग करा सकेंगे। इस सुविधा से किसानों को परेशान होना नहीं पड़ेगा।