आरोन: जिले में दिव्यांग एवं वरिष्ठ जनों को सहायक उपकरण कैलिपर्स एवं कृत्रिम अंग प्रदान करने हेतु शिवरों का होगा आयोजन
Aron, Guna | Jul 31, 2024 गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह के निर्देश अनुसार NFL के CSR योजना के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जबलपुर द्वारा गुना जिले के दिव्यांग एवं वरिष्ठ जनों को निशुल्क सहायक उपकरण कैलिपर्स एवं कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए 1 अगस्त से 8 अगस्त तक जिले के राघोगढ़ चाचौड़ा बमोरी आरोन कुंभराज एवं गुना में शिविर लगाए जाएंगे। विभिन्न अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।