आरोन: आरोन में रिजोदा रोड पर सामान लेने आए एक व्यक्ति की दुकान के सामने से बाइक हुई चोरी, आरोन थाना में मामला हुआ दर्ज
आरोन नगर में रिजोदा रोड पर दुकान के सामने से फरियादी श्रीकिशन यादव की बाइक चोरी हो गई। शिकायत में आरोन थाना पुलिस को बताया, बीती रात 10 बजे आरोन आया था। रिजोदा रोड पर कसेरी की बेकरी की दुकान के पास बाइक रखकर दुकान से सामान लेने लगा। इसी दौरान बाइक चोरी हो गई। मेरे छोटे भाई गोलू यादव के नाम पर बाइक दर्ज है। आरोन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।