आरोन: बरखेड़ा हाट में चरनोई की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग पर गौ सेवकों ने गुना विधायक को दिया ज्ञापन
आरोन तहसील के ग्राम पंचायत बरखेड़ा हाट में चरनोई भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग पर गौ सेवकों ने गुना विधायक पन्नालाल शाक्य को ज्ञापन दिया है। गौ सेवकों में विकास शर्मा ने बताया, बरखेड़ा हाट में चरनोई भूमि पर अतिक्रमण कर खेती की जा रही है। बेसहारा गाय सड़कों, बस्तियों में घूम रही है। चारागाह की जगह नही है। विधायक से चरनोई भूमि से अतिक्रमण हटाने मांग की है।