आरोन: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैंट में हुआ करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम, वायु सेना अग्निवीर पद भर्ती की दी जानकारी
Aron, Guna | Jul 31, 2024 मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा केरियर काउंसलिंग योजना चलाई गई है। 31 जुलाई को जिला रोजगार अधिकारी बीएस मीना ने बताया, विषय विशेषज्ञों ने छात्रों को सेना भर्ती प्रतियोगी परीक्षा निजी क्षेत्र में रोजगार एवं रोजगार योजनाओं की जानकारी दी। वायु सेना में अग्निवीर पद भर्ती के लिए 4 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।