चित्रकूट कर्वी के सपहा में युवक को सर्प ने डसा हालत बिगड़ी जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली अंतर्गत सपहा गांव का आज शनिवार की सुबह 8:30 बजे का है जहां सर्प दंश से युवक की हालत बिगड़ गई युवक धर्मेंद्र कुमार पुत्र दुक्खा प्रसाद निवासी शंकर बाजार कोतवाली कर्वी ने बताया कि वह राजमिस्त्री है जो काम करने के लिए बाइक से सपहा गए हुए थे और जैसे ही बाइक से उतरे वैसे ही सड़क किनारे बैठे सर्प ने उसे डस लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई जिसको साथ में गए अन्य मजदूरों द्वारा सोनेपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां धर्मेंद्र का इलाज किया जा रहा है