चित्रकूट कर्वी के भीठा खेड़ा में ग्रामीणों ने दबंगों पर रास्ता बंद करने का लगाया आरोप समाधान दिवस में की शिकायत। मामला कवि कोतवाली अंतर्गत भीठा खेड़ा गांव का है जहां ग्रामीण महिलाओं ने दबंगो पर आम रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है और आज शनिवार की सुबह 11 बजे कर्वी तहसील पहुंचकर समाधान दिवस में न्याय की फरियाद लगाई है ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि उनके गांव का मेन रास्ता है जो दो-तीन पीढियां से बना हुआ है जिस पर गांव के ही दबंग लल्लू और अमरनाथ द्वारा कब्जा करते हुए रास्ते में गड्ढा खोदकर रास्ता बंद कर दिया गया है जिससे उनके आवागमन का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है अब उनके घरों तक ना तो एंबुलेंस आ पाती और ना ही उनके बच्चे स्कूल जा पाते उन्होंने बताया कि रास्ता बंद होने से उन्हें लोगों के खेतों और पगडंडियों से आवागमन करना पड़ता है ग्रामीणों ने बताया कि कई बार उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत की गई पर उनकी समस्या का समाधान आज तक नहीं किया गया जिससे वह आज कर्वी तहसील पहुंचकर समाधान दिवस में न्याय की फरियाद लगाई है