दतिया नगर: पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान जारी, किलाचौक पर की चालानी कार्रवाई
दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में पुलिस ने विभिन्न थाना स्थलों पर लगातार दूसरी दिन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया एवं असामाजिक तत्वों की तलाशी ली गई । किलाकला चौक पर पुलिस ने फटाका की आवाज निकालते हुए बुलेट चालक को रोका और तत्काल बुलेट का साइलेंसर निकलवाया साथ ही ₹1000 का जुर्माना भी वसूल किया गया.