काराकाट: काराकाट नहर से लापता युवक चंदन का शव 20 घंटे बाद एसडीआरएफ ने किया बरामद
कंछवां थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव के पास नहर में शुक्रवार को बह गए 22 वर्षीय चंदन कुमार का शव शनिवार सुबह करीब 9 बजे एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। घटना के लगभग 20 घंटे बाद शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि चंदन कुमार शुक्रवार दोपहर अपने दो चाचाओं विद्यानंदन सिंह और जोगिंदर सिंह के साथ धान की बियाड़ा लेकर नहर पार कर रहा था।