महोबा: राज्य स्तरीय कायाकल्प टीम ने जिला पुरुष अस्पताल का किया निरीक्षण, साफ-सफाई को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
Mahoba, Mahoba | Nov 28, 2025 महोबा जिला पुरुष अस्पताल का राज्य स्तरीय कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। टीम में शामिल डा. योगेश, डा. गौरव और डा. अमित ने पहले नर्स रूम में जाकर देखा तो दीवार में अनावश्यक पंपलेट चिपके थे उन्हें हटाने के निर्देश दिए और डस्टबिनों में रैग्यूलर पालीथिन लगाने के निर्देश दिए। टीम ने पैथालाजी लैब, डायलिसिस यूनिट सहित सभी जगह जाकर बरीकी से व्यवस्थाएं परखीं।