राजनांदगांव: सोमनी थाना पुलिस ने शराब पीने के लिए सुविधा उपलब्ध कराने वाले 2 ढाबा संचालकों के खिलाफ की कार्रवाई
राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमनी थाना पुलिस ने सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब पीने के लिए सुविधा उपलब्ध कराने वाले दो ढाबा संचालकों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की हैं।