रायडीह: रायडीह थाना में घर में आग लगाकर परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज
Raidih, Gumla | May 19, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के लसड़ा गांव में सोमवार देर रात एक परिवार को जान से मारने की नीयत से घर में आग लगाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित परिवार ने रायडीह थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।घटना सोमवार देर रात्रि लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच की बताई जा रही है। उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे