मुज़फ्फरनगर: पुराने गोलीकांड में फैसला करने का दबाव, इनकार पर दुष्कर्म और रंगदारी के आरोपों में फंसाने का दावा
मुजफ्फरनगर में पुराने गोलीकांड के मुकदमे में समझौता नहीं करने पर झूठे मुकदमों में फंसाने का आरोप लगा है। पीड़ित चांद मोहम्मद ने इंतजार और उसके परिवार पर लगातार दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उसका दावा है कि दुष्कर्म और रंगदारी जैसी शिकायतें जांच में निराधार मिली हैं। चार नवंबर को पीड़ित ने एसएसपी से निष्पक्ष जांच, कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।