Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

पति को इलाज के बहाने मौत का इंजेक्शन? एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का सनसनीखेज मामला |

MORE NEWS

डेरापुर में बच्चों की सुरक्षा पर परिवहन विभाग सख्त, सात वाहन सीज

 स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सोमवार को डेरापुर क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। सुबह से शाम तक चले अभियान में अनियमित रूप से स्कूली बच्चों का परिवहन कर रहे सात वाहनों को सीज कर डेरापुर थाने में खड़ा कराया गया। कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया।
सोमवार सुबह करीब आठ बजे एआरटीओ प्रवर्तन रोहित राजपूत ने अभियान की शुरुआत करते हुए स्कूली बच्चों को ढो रहे चार वाहनों को पकड़ लिया। इनमें निजी उपयोग के लिए पंजीकृत ईको, ओमनी और मैजिक वाहन शामिल थे। जांच में पता चला कि इन वाहनों का उपयोग बिना आवश्यक मानकों का पालन किए स्कूल वाहन के रूप में किया जा रहा था।
इसके बाद दोपहर करीब दो बजे यात्री कर अधिकारी स्मिता वर्मा ने अभियान को आगे बढ़ाते हुए तीन और वाहनों को सीज कर दिया। जांच के दौरान अधिकांश वाहनों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले। कई वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर उनका परिवहन किया जा रहा था, जो बच्चों की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ माना गया।
परिवहन विभाग ने सभी सात वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें डेरापुर थाने में खड़ा करा दिया।
सोमवार शाम करीब पांच बजे यात्री कर अधिकारी स्मिता वर्मा ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्थिति में सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन कर बच्चों का परिवहन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डेरापुर में बच्चों की सुरक्षा पर परिवहन विभाग सख्त, सात वाहन सीज स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने सोमवार को डेरापुर क्षेत्र में सघन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। सुबह से शाम तक चले अभियान में अनियमित रूप से स्कूली बच्चों का परिवहन कर रहे सात वाहनों को सीज कर डेरापुर थाने में खड़ा कराया गया। कार्रवाई से नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह करीब आठ बजे एआरटीओ प्रवर्तन रोहित राजपूत ने अभियान की शुरुआत करते हुए स्कूली बच्चों को ढो रहे चार वाहनों को पकड़ लिया। इनमें निजी उपयोग के लिए पंजीकृत ईको, ओमनी और मैजिक वाहन शामिल थे। जांच में पता चला कि इन वाहनों का उपयोग बिना आवश्यक मानकों का पालन किए स्कूल वाहन के रूप में किया जा रहा था। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे यात्री कर अधिकारी स्मिता वर्मा ने अभियान को आगे बढ़ाते हुए तीन और वाहनों को सीज कर दिया। जांच के दौरान अधिकांश वाहनों में अग्निशमन यंत्र नहीं मिले। कई वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर उनका परिवहन किया जा रहा था, जो बच्चों की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ माना गया। परिवहन विभाग ने सभी सात वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें डेरापुर थाने में खड़ा करा दिया। सोमवार शाम करीब पांच बजे यात्री कर अधिकारी स्मिता वर्मा ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्थिति में सुरक्षा मानकों से समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन कर बच्चों का परिवहन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Sikandra, Kanpur Dehat | Jul 6, 2026

झींझक में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, दो बाइक चालान, तीन सवारी वालों को चेतावनी
झींझक, कानपुर देहात। जिले में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार शाम करीब 7 बजे झींझक पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने पुलिस बल के साथ चौकी के समीप वाहनों की गहन जांच की।
अभियान के दौरान मोटरसाइकिल सवारों को रोककर उनके वाहन संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। बिना हेलमेट, नंबर प्लेट और ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते पाए जाने पर दो मोटरसाइकिलों का चालान किया गया। वहीं तीन सवारी बैठाकर बाइक चला रहे लोगों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
वाहन चेकिंग शुरू होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई बाइक सवार पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए गलियों और वैकल्पिक रास्तों से निकलते दिखाई दिए।
चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार का चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

झींझक में पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान, दो बाइक चालान, तीन सवारी वालों को चेतावनी झींझक, कानपुर देहात। जिले में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सोमवार शाम करीब 7 बजे झींझक पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने पुलिस बल के साथ चौकी के समीप वाहनों की गहन जांच की। अभियान के दौरान मोटरसाइकिल सवारों को रोककर उनके वाहन संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। बिना हेलमेट, नंबर प्लेट और ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते पाए जाने पर दो मोटरसाइकिलों का चालान किया गया। वहीं तीन सवारी बैठाकर बाइक चला रहे लोगों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वाहन चेकिंग शुरू होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कई बाइक सवार पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए गलियों और वैकल्पिक रास्तों से निकलते दिखाई दिए। चौकी प्रभारी अवनीश कुमार वर्मा ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस प्रकार का चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Sikandra, Kanpur Dehat | Jul 6, 2026

शादी के बाद आमिर खान ने दुल्हन को किया Kiss! डांस VIDEO हुआ वायरल

शादी के बाद आमिर खान ने दुल्हन को किया Kiss! डांस VIDEO हुआ वायरल

Sikandra, Kanpur Dehat | Jul 6, 2026