सिसई: नेशनल हाईवे बाइपास पर रेड़वा के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
Sisai, Gumla | Mar 2, 2025 सिसई थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे बाईपास में रेड़वा के पास रविवार दोपहर एक स्विफ्ट कार और एक मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर हो गई।जिसके कारण बाइक सवार रेड़वा निवासी युवक शिवम साहू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।युवक अपने मोटरसाइकिल से बाईपास से होते हुए अपने घर की ओर जा रहा था।उसी समय रांची से गुमला की ओर जा रही एक स्विफ्ट कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया।