अशोक नगर: भैलवासा गांव में दबंग ने पीड़ित की 2 बीघा जमीन पर किया कब्जा, पीड़ित ने कलेक्टर को आवेदन देकर कब्जा हटवाने की मांग की
अशोकनगर जिले के भैलवासा गांव में दबंग द्वारा 2 बीघा जमीन पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। मंगलवार को दोपहर 1 बजे पीड़ित मुन्ना लाल प्रजापति शिकायती आवेदन लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा जहां उसने कलेक्टर को आवेदन देते हुए बताया कि उसकी 2 बीघा जमीन पर गांव के दबंग शंकर रजक ने जबरन बीते 4 सालों से उसकी जमीन पर कब्जा कर रखा है।