पातेपुर: खेसराही गांव में युवक ने सल्फास खाकर लाइव वीडियो बनाया, पत्नी को भेजा, हुई मौत
पातेपुर के खेसराही गांव के युवक का आत्महत्या के लिए सलफास खाने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार की शाम 6 बजे से वायरल हो गया। वीडियो में युवक महाकांत सिंह सलफास जहर खाते दिखाई दे रहा है। बताया गया कि खुदकुशी से पहले युवक ने वीडियो बना कर पहले अपनी पत्नी को भेजा था। कहा जा रहा है कि पत्नी ने वीडियो देखने के बाद भी किसी परिजन को इसकी जानकारी नहीं दी।