बीकानेर: नाल बाईपास के पास ट्रेलर की टक्कर से डंपर चालक की हुई मौत, नाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
नाल थाना क्षेत्र के बाईपास पर ट्रेलर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। जहां पर ट्रेलर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए डंपर को टक्कर मार दी। जिससे डंपर चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान डंपर चालक की मौत हो गयी। इस सम्बंध में भंवर खां ने ट्रक ट्रेलर के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।