बीकानेर: पूगल से चोहटन जा रही बस खाई में पलटी, 10 घायलों को पीबीएम में भर्ती कराया गया
जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में एक बस पलटा खा गई जिसमें सवार 10 सवारिया घायल हो गई। जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिली है कि पुगल से चौहटन जा रही है यह बस अचानक पलटा खा गई इस बस में करीब 150 सवारियां थी जिसमें 10 के गंभीर चोटें आई है। जिन्हें तत्काल पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया।