बीकानेर: नोखा में टैक्सी में गैस भरते समय टंकी में हुए ब्लास्ट में 6 लोग घायल, घायलों को बीकानेर रेफर किया गया, इलाज जारी
गुरुवार रात 6 से 7 बजे की बीच नोखा में टैक्सी में गैस भरवाते वक्त अचानक ब्लास्ट हो गया जिससे 6 लोग घायल हो गए। घायलों को बागड़ी अस्पताल ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गुरुवार रात 8.30 बजे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंट्रल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज जारी है। वही अभी तक ब्लास्ट किस कारण से हुआ इसका पता नहीं चल पाया।