बीकानेर: नोखा पुलिया के नीचे टैक्सी में गैस भरवाते समय हुआ ब्लास्ट, घायलों को लाया गया बीकानेर ट्रॉमा सेंटर
बीकानेर। जिले के नोखा थानान्तर्गत टैक्सी में गैस भरते समय सिलेण्डर के ब्लास्ट होने से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये है। जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें पीबीएम अस्पताल लाया गया है। जानकारी मिली है कि नोखा पुलिए के पास यह हादसा हुआ है। जहां एक दुकानदार टैक्सी में गैस रिफलिंग कर रहा था। इस दौरान सिलेण्डर में ब्लास्ट हो गया।