बेलसंड: 15 गोलियों के साथ पकड़े गए व्यक्ति को 3 साल की जेल
बेलसंड में अवैध हथियारों का खेल खेलने निकले दो आरोपितों पर आखिरकार कानून का शिकंजा कस गया। चंदौली पुल के पास 4 अप्रैल 2025 को पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना पर घेराबंदी कर राहुल कुमार उर्फ मुन्ना और रतन दास को दबोचा था। तलाशी में दो अवैध हथियार और 15 जिंदा कारतूस मिले थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद मामला अदालत पहुंचा और साक्ष्यों व गवाहों के आधा