डिंडौरी: खुरपार गांव के समाजसेवी थान सिंह कुंजाम ने पेंशन की समस्या को लेकर कलेक्टर कार्यालय में लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के खुरपार गांव निवासी समाजसेवी थान सिंह कुंजाम ने माता की पेंशन को लेकर गुरुवार दोपहर 3:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। दरअसल समाजसेवी थान सिंह कुंजाम ने बताया कि माता को चार माह से पेंशन नहीं मिल रहा है जिसके चलते कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रशासन से माता को पेंशन दिलाने की गुहार लगाई।