गोरखपुर: यातायात एसपी ने दी जानकारी, गूगल मैप का सहारा लेकर शहर को जाम से दिलाएंगे निजात
जिले के शहर में जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए यातायात पुलिस गूगल मैप का सहारा लेगी। यातायात पुलिस के गामा कंट्रोल रूम में 24 घंटे मौजूद रहकर पुलिसकर्मी टीवी मॉनीटर पर जाम की निगरानी करेंगे। शहर के जिस चौराहे, सड़क या बाजार में हैवी ट्रैफिक या रोड जाम की जानकारी मिलेगी। वहां तत्काल पुलिसकर्मियों को भेजकर कार्रवाई की जाएगी।