गोरखपुर: रामगढ़ताल पुलिस ने बच्चों के अपहरण के आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार
रामगढ़ताल स्थित नौकायन के पास चाय का स्टाल लगाने वाली एक महिला के 3 वर्ष से बेटे का बुधवार की शाम अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता ने ₹5 लाख की फिरौती मांगी। मां ने पुलिस को शिकायत की पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी महिला की दुकान पर ही काम करता था।