गोरखपुर: भाजपा क्षेत्र कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई
पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती क्षेत्रीय कार्यालय पर मनाई गई। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती बुधवार को क्षेत्रीय कार्यालय पर मनाई गई। सर्वप्रथम भाजपा नेताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके द्वारा देश के उत्थान में किए गए कार्यों पर चर्चा की।