गोरखपुर: खोराबार पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में चार महिलाओं को रामनगर कड़जहां से किया गिरफ्तार
24 दिसंबर को खोराबार थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को जमीनी विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया गया था। तहरीर के आधार पर खोराबार पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में आज बिंदा देवी, किताबी देवी, नीतू और भावना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और इन्हें विधि कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है