गोरखपुर: जाम से निपटने के लिए गोलघर में नहीं जाएंगे ऑटो-ई रिक्शा
गोरखपुर। अब गोलघर में ऑटो और ई-रिक्शा नहीं जा पाएंगे। सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही शहर के आठ चौराहों मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, छात्रसंघ, नौसड़, गणेश चौक, धर्मशाला चौराहा, घंटाघर और असुरन चौक के आस-पास ऑटो को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। यहां से ठेले-खोमचे भी हटाए जाएंगे।