बक्सर: 4.215 लीटर शराब के साथ रेलवे स्टेशन स्थित गीतांजलि होटल के पास से एक तस्कर गिरफ्तार.
Buxar, Buxar | Jun 18, 2024 बक्सर नगर थाना की पुलिस ने सोमवार की सुबह शराब के साथ एक तस्कर को पकड लिया. पुलिस को यह सफलता रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर स्थित गीतांजलि होटल के पास मिली. गिरफ्तार तस्कर की पहचान कोरान सराय के मुसहरवा डेरा निवासी रामजी साह का पुत्र गुड्डू साह के रूप में हुई. पूछताछ में उसने बताया की वह शराब की खेप गहमर से लेकर आया था.