बक्सर: बकसड़ा मोड़ के समीप हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत, पत्नी की स्थिति गंभीर.
Buxar, Buxar | Jun 17, 2024 इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बकसड़ा मोड़ के समीप बक्सर-धनसोंई रोड पर सोमवार को जेसीबी और बाइक में टक्कर हो गई. जिससे बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए. उपचार के लिए घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई. जबकि 28 वर्षीय पत्नी साक्षी की हालत गंभीर बनी हुई थी.मृतक बादल वर्मा उर्फ पप्पू कुमार रोहतास जिला के दिनारा का था.