शाहजहांपुर: भाजपा विधायक ने अपने चिनौर स्थित कार्यालय पर की जनसुनवाई, समस्याओं का कराया निस्तारण
शाहजहांपुर के महानगर स्थित चिनौर में अपने कार्यालय पर आज भारतीय जनता पार्टी के पुवायां क्षेत्र से विधायक चेतराम ने जनसुनवाई की। इस दौरान कार्यालय पर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर सुना और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भाजपा विधायक ने प्राप्त शिकायतों के संबंध में अधिकारियों से वार्ता कर त्वरित निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए हैं।