शाहजहांपुर: सपाइयों ने ईदगाह पर कैंप लगाकर एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद पर मुबारकबाद पेश की
शाहजहांपुर महानगर के बड़ी ईदगाह पर आज समाजवादी पार्टी ने कैंप लगाकर ईद उल अजहा बकरीद के मौके पर लोगों से गले मिलकर उन्हें दिल्ली मुबारकबाद पेश की। कैंप कार्यालय में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राजपाल कश्यप और शाहजहांपुर लोकसभा से सपा प्रत्याशी रही ज्योत्सना कश्यप ने लोगों को बकरीद पर बधाई और शुभकामनाएं दी। सपा जिला अध्यक्ष ने भी लोगों को ईद की बधाई दी।