शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर में बडे ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अज़हा बकरीद का त्यौहार, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद
शाहजहांपुर महानगर में स्थित बड़ी ईदगाह पर आज ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। ईद अल-अजहा बकरीद के मौके पर आज सुबह से ही तय समय पर ईदगाह में नमाजी पहुंचे। जहां नमाजियों ने नमाज पढ़कर देश और कौम की तरक्की की दुआ की। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल अजहा बकरीद की दिल्ली मुबारकबाद देते हुए ईद का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।