शाहजहांपुर: कुरकुरे से लदे कंटेनर में विद्युत लाइन छू जाने से लगी आग,मचा हड़कंप,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शाहजहांपुर महानगर में कुरकुरे से लगे हुए कंटेनर में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि घंटाघर क्षेत्र में कुरकुरे से भरा कंटेनर माल उतारने पहुंचा जहां विद्युत विभाग की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से कंटेनर में आग लग गई। फिलहाल दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बड़ा हादसा होने से टल गया।