शाहजहांपुर: महानगर के अंबा टॉकीज में आग लगने की घटना के संबंध में आज सीओ सिटी सौम्या पांडे ने दी विस्तृत जानकारी
शाहजहांपुर महानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित अंबा टॉकीज में बीती रात आग लगने की घटना के संबंध में क्षेत्राधिकार नगर सौम्या पांडे ने विस्तृत जानकारी दी। क्षेत्राधिकार नगर सौम्या पांडे ने बताया कि आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस और पुलिस विभाग की टीम ने पहुंचकर मौके पर आग बुझाई। इस दौरान कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।