शाहजहांपुर: देर रात मालखाना मोड़ पर ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शाहजहांपुर महानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित मॉल खाना मोड पर लगे बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर में देर रात अचानक भीषण आग लग गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ट्रांसफार्मर धू धू कर जलता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने आग पर कई घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया।