चित्तौड़गढ़: विधायक आक्या ने मधुबन में विधायक कार्यालय पर 151 कारसेवकों को किया सम्मानित, राम मंदिर को बताया गौरव
अयोध्या में श्रीराम प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर विधायक चंद्रभानसिंह आक्या द्वारा आज मधुबन स्थित अपने कार्यालय पर 151 कारसेवकों का श्रीराम मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर व भगवा शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। कई कार सेवकों ने 1990 व 1992 की कारसेवा के अपने अनुभव साझा किए। विधायक ने प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को देश के लिए गौरव का विषय बताया व कारसेवकों के जज्बे को सैल्यूट किया।