पटना ग्रामीण: जेपी सेतु पर चेकिंग के दौरान टेट्रा पैक में विदेशी शराब बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार
दीघा थाना क्षेत्र में सोमवार को दोपहर 2:00 बजे जेपी सेतु पर चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में उत्पाद विभाग ने टेट्रा पैक में विदेशी शराब बरामद किया है। उत्पाद विभाग के अधिकारी ने बताया कि करीब 181 लीटर शराब बरामद की गई है। ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।