पुरोला BJP में 2027 से पहले घमासान! मालचंद का आरोप, दुर्गेश्वर लाल ने कर दिया विधानसभा क्षेत्र का बंटाधार, कोई एक काम बताएं अपना...!
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव का ऐलान भले ही अभी नहीं हुआ है, लेकिन पुरोला विधानसभा सीट पर सियासी बयानबाजी तेज होने लगी है। खास बात यह है कि भाजपा को यहां विपक्षी दलों से ज्यादा चुनौती अपने ही नेताओं के बयानों से मिलती नजर आ रही है।
भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल और पूर्व विधायक मालचंद के बीच जुबानी जंग लगातार चर्चा में है। पूर्व विधायक मालचंद ने विधायक दुर्गेश्वर लाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने विधानसभा क्षेत्र का बंटाधार कर दिया है।
वहीं, 2027 के चुनाव को लेकर मालचंद ने इसे अपना आखिरी चुनाव बताते हुए उम्मीद जताई कि पार्टी एक बार फिर उन पर भरोसा जताएगी और उन्हें चुनावी मैदान में उतारेगी। उन्होंने आने वाले दिनों में भ्रष्टाचार का पूरा हिसाब करने की बात भी कही। अब सवाल यह है कि चुनाव से पहले भाजपा की यह अंदरूनी खींचतान पार्टी की सियासत को किस दिशा में ले जाएगी?
#Purola #UttarakhandPolitics #BJP #Durgेश्वरलाल #Malchand #UttarakhandElection2027 #उत्तराखंडराजनीति #पुरोला #बीजेपी #pahadsamachar