ब्यावर: ब्यावर अमृतकौर अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप, प्रशासन ने गठित की जांच कमेटी
Beawar, Ajmer | Aug 13, 2025 ब्यावर के राजकीय अमृतकौर अस्पताल में एक महिला मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने समय पर उचित इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इसके बाद परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच गाली-गलौज भी हुई। इसके विरोध में डॉक्टरों ने काम करने से मना कर दिया। इसके बाद प्रशासन मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है। वहीं मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया गया है।