निरसा : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर निरसा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में निरसा थाना प्रभारी ने क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही छठ पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि छठ पूजा के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित इंतजाम किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और छठ महापर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
न्यूज़ निरसा के लिए उज्ज्वल कुमार गोस्वामी की रिपोर्ट। News Nirsa