गोविंदगढ़: फाहरी में विधायक सुखवंत सिंह ने ग्रामीण सेवा शिविर में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
गोविंदगढ़ के ग्राम फाहरी में बुधवार को दोपहर बारह बजे आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में विधायक सुखवंत सिंह ने सहभागिता कर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं, सुझावों एवं स्थानीय आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों तुरंत आदेश दिए।