पुलिस अधीक्षक किशनगंज के द्वारा गठित S.I.T टीम के द्वारा तुलसिया हाल्ट (दिघलबैंक) के पुराना वायरल वीडियो के काण्ड में एक प्राथमिकी अभियुक्त को पूर्णिया एयरपोर्ट एवं दुसरे प्राथमिकी अभियुक्त को बागडोगरा (पश्चिम बंगाल) एयरपोर्ट के पास से मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर ट्रैक कर किशनगंज के क्षेत्र से किया गया गिरफ्तार।
किशनगंज जिला अंतगर्त दिनांक-24/25.09.2026 की देर रात्रि में प्राप्त पुराना वायरल वीडियो के दिघलबैंक थाना काण्ड संख्या-246/26 दिनांक-25/09/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त (1) मिनाज उर्फ सलमान उम्र-21 वर्ष पे०-असफाक आलम सा०-जागीर दहीभात थाना-दिघलबैंक जिला-किशनगंज जो घटना के बाद से कर्नाटक में रह रहा था एवं (2) अफसर आलम उर्फ हती उम्र-38 वर्ष पे०-तजेमुल सा०-खाड़ीबस्ती मुस्ताफगंज थाना-दिघलबैंक जिला-किशनगंज जो घटना के बाद से गुजरात में रह रहा था को SIT टीम के द्वारा किया गया गिरफ्तार।
घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए SIT टीम के द्वारा लगातार छापामारी एवं दबिश की कार्रवाई की जा रही है।